24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निवेश एमओयू की करेंगे समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) सोमवार (6 जनवरी) को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हस्ताक्षरित हुए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले एमओयू को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने…

24GhanteOnline
January 5, 2025
2 min read

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) सोमवार (6 जनवरी) को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हस्ताक्षरित हुए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले एमओयू को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) समीक्षा बैठक में कृषि, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं वाणिज्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खनन, पर्यटन और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के 124 एमओयू के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत कुल 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए थे। जिसके बाद इन एमओयू के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल की थी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्तर पर एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हो रही है।

प्रदेश को निवेश अनुकूल बनाने के लिए हुए बड़े बदलाव-


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के कारोबारी एवं व्यापारिक माहौल को निवेशकों के अनुरूप बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भू-खण्ड आवंटन किए गए हैं। साथ ही, निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 एवं अन्य 9 नई नीतियां भी जारी की गई हैं।

राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए निवेश एमओयू को जमीन पर उतारने की प्रगति रिपोर्ट दिसंबर 2025 में प्रदेशवासियों के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…