24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग का चौडीकरण के कार्य के अन्तर्गत…

24GhanteOnline
September 10, 2025
2 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग का चौडीकरण के कार्य के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हेतु 12.3 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैन्ट के वसंत विहार सोसाइटी के आन्तरिक मार्गों का बी०एम० एस०डी०बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण का कार्य एवं विधानसभा कैन्ट के अन्तर्गत केशवरोड़, नेशनल रोड, शिव कॉलोनी, द्रोणपुरी, प्रेमनगर चुंगी से मोहनपुर पावर हाउस तक मिलन विहार, रजत एन्कलेव तथा पार्क रोड के आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण के कार्य हेतु 3.52 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा जिला कारागार, हरिद्वार में बैरक सं० 01, 02, व 06 के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण कार्य हेतु 4.91 करोड़ एवं महिला बैरक के प्रथम तल पर नवीन बैरक के निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभागीय जनपद टिहरी में संचालित 02 चिकित्सालयों (1-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोल्यासेरा, टिहरी गढ़वाल के राजकीय भवन निर्माण हेतु 2.89 करोड़ एवं 2-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगियाल, टिहरी गढ़वाल के राजकीय भवन के निर्माण हेतु 2.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व मद में 7 करोड़ एवं पूंजीगत मद में 67 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें