उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में पिछले 12 वर्षों के दौरान 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं संचालित हुई हैं। इनमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना भी शामिल है, जिस पर काम जारी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलावों का उल्लेख किया।
धामी ने बताया कि देहरादून का हवाई अड्डा अब देश के 50 प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। इसके अलावा दिल्ली से पिथौरागढ़ और देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। राज्य में हेली कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां करीब 60 हेलिपैड थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 118 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच उद्यमिता और स्टार्टअप गतिविधियों में हुई वृद्धि को भी रेखांकित किया। उनके मुताबिक, राज्य में स्टार्टअप की संख्या पहले करीब 700 थी, जो अब बढ़कर 2,100 से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले पांच वर्षों में होटलों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
धामी ने बिजली उत्पादन में तीन गुना से अधिक वृद्धि होने की बात भी कही। राज्य की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 94 हजार रुपये से बढ़कर 2 लाख 73 हजार रुपये से अधिक हो गई है।
वहीं, राज्य का बजट शुरुआती दौर में करीब 4 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बजट और अनुपूरक बजट को मिलाकर 1 लाख 19 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। धामी ने अपने संबोधन में इन आंकड़ों के जरिए राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, परिवहन और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हुए विस्तार की जानकारी दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक…
