24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम आवास में 60 किलो शहद निष्कासन, ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों…

24GhanteOnline
March 24, 2026
1 min read
सीएम आवास में 60 किलो शहद निष्कासन, ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि 3-बी गार्डन के अंतर्गत बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन (मौन पालन) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएं।

इस दौरान उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें