24 घण्टे ऑनलाइन

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हम कभी भूला नहीं सकते: सीएम धामी

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपनी…

24GhanteOnline
September 1, 2025
1 min read

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपनी जान की परवाह किये बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ, ये तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूला नहीं सकते। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें