24 घण्टे ऑनलाइन

रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

देहरादून। रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज अपने सरकारी आवास में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप बालिकाओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन…

24GhanteOnline
March 26, 2026
1 min read

देहरादून। रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज अपने सरकारी आवास में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप बालिकाओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी का जीवन खुशहाल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कन्या पूजन को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि यह नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें