24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विकास कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से…

24GhanteOnline
April 8, 2026
2 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विकास कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी है। इसी क्रम में उन्होंने कुंभ मेला तैयारियों और जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1200 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कुंभ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु 282.29 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे मेले से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए कुल 1018.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की स्वीकृति भी दी गई है। इस राशि से विभिन्न जिलों में संचालित विकास योजनाओं को गति मिलेगी और प्रदेश के संतुलित व समग्र विकास को बल मिलेगा।

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के रूप में स्थापित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें