मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ पत्रिका का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन बेहतर कार्यक्षमता तथा सकारात्मक जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, दौड़, खेल गतिविधियां और अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। उन्होंने क्लब द्वारा कर्मचारियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
फिटनेस गतिविधियों से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
पत्रिका में वर्षभर की गतिविधियों का उल्लेख
सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की इस द्विवार्षिक पत्रिका में वर्षभर आयोजित विभिन्न फिटनेस और जनजागरूकता कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य के लिए दौड़, सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 15 किलोमीटर दौड़, गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर दौड़ और नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत देहरादून से हरिद्वार तक आयोजित अखंड रिले दौड़ जैसी गतिविधियों का विवरण दिया गया है। इन अभियानों के माध्यम से गंगा स्वच्छता को लेकर भी जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका संपादक शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सलाहकार रीता कौल, उपाध्यक्ष रीना शाही सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह और सीएम धामी ने छह बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित
शाह-धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अमित शाह ने किया उत्तराखण्ड की 15 विभूतियों का सम्मान, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
