24 घण्टे ऑनलाइन

नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे: सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने…

24GhanteOnline
January 22, 2026
1 min read
नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे: सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष, त्याग और उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें