मुख्यमंत्री धामी ने जेपी नड्डा का किया स्वागत, 'हाउस ऑफ हिमालय' के उत्पाद किए भेंट
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा (JP Nadda) के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस…
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा (JP Nadda) के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए गए। साथ ही उन्हें हमारी मातृशक्ति और स्थानीय लोगों की ओर से स्वरोज़गार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के विषय में अवगत कराया। मातृशक्ति के अथक परिश्रम, देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पादों का ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ संग्रह है।
मातृशक्ति के अथक परिश्रम, देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पादों का संग्रह है ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’..
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री @JPNadda जी को हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट कर उन्हें हमारी मातृशक्ति और स्थानीय… pic.twitter.com/6Autdr0KQG— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 18, 2025
जेपी नड्डा का एयरपोर्ट पर मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे, जहां वह गुंजी (पिथौरागढ़) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
साथ ही उननके द्वारा ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन की ओर से गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण भी किया जाएगा। इसके बाद वे सीमांत क्षेत्र ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। रात को उनका प्रवास गूंजी में ही रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
