24 घण्टे ऑनलाइन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी की पावन धरा से प्रदेशवासियों को बेहतरीन यातायात की बड़ी सौगात दी है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री…

24GhanteOnline
October 31, 2026
3 min read
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी की पावन धरा से प्रदेशवासियों को बेहतरीन यातायात की बड़ी सौगात दी है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस से प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन और बनारस से राजातालाब मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने 563 से अधिक रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया था, ठीक उसी प्रकार भारतीय रेल भी आज उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरो रही है।

8 से 9 घंटे में दिल्ली का सफर और सस्ती मेमू यात्रा-

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी वाराणसी से दिल्ली पहुंचने में 13 से 14 घंटे लगते थे। अब यह अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस दूरी को मात्र 8 से 9 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रियों के श्रम और समय दोनों की भारी बचत होगी। स्थानीय नागरिकों, छात्रों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों की सुविधा के लिए शुरू की गई मेमू सेवा बेहद सस्ती और आकर्षक है। बनारस से राजातालाब तक महीने भर की यात्रा मात्र 95 रुपये में और काशी से प्रयागराज तक की यात्रा मात्र 220 रुपये में की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन में व्यक्ति जितना खर्च चाय या पान पर करता है, उतने में रेलवे आम आदमी को महीने भर की सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करा रहा है।

मानवरहित क्रॉसिंग खत्म, 157 स्टेशन बने वीआईपी-

रेलवे के बुनियादी ढांचे में हुए ऐतिहासिक सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब रेलवे की सभी लाइनें ब्रॉडगेज हैं और पूरी तरह विद्युतीकृत हो चुकी हैं। पहले मानवरहित लेवल क्रॉसिंग एक बड़ी चुनौती थी जहां अक्सर जनहानि होती थी, लेकिन अब हर जगह रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास बनाकर जनता के प्रति संवेदना दिखाई गई है। स्वच्छ भारत अभियान का असर दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। स्टेशनों पर काशी का स्वरूप झलकता है और आज ये स्टेशन एयरपोर्ट के किसी वीआईपी लाउंज जैसी अनुभूति कराते हैं। पटरियों और आधुनिक टॉयलेट्स में अब गंदगी नहीं बल्कि साफ सफाई और स्वच्छता दिखती है।

फ्रेट कॉरिडोर से व्यापारियों को लाभ, साढ़े तीन घंटे में दिल्ली-

मुख्यमंत्री ने बताया कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 1000 किलोमीटर से अधिक हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है। मालगाड़ियों के लिए अलग लाइन होने से अब व्यापारियों का कच्चा माल खराब नहीं होता और वह सुरक्षित व समय पर पहुंच रहा है। बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भविष्य में दिल्ली और काशी के बीच बुलेट ट्रेन चलने पर यह दूरी मात्र साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी। यह सुविधा हवाई जहाज की यात्रा से भी अधिक सरल, सुगम और सस्ती होगी।

वाराणसी के इस भव्य कार्यक्रम में प्रयागराज से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी वर्चुअली जुड़े। काशी में मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, सुनील पटेल, धर्मेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, विशाल सिंह और प्रयागराज से जुड़े विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेयी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…