24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, बाल-बाल बचे

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। सीएम मोहन गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट बैलून की सवारी करने पहुंचे थे। हालांकि तेज हवा के कारण…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। सीएम मोहन गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट बैलून की सवारी करने पहुंचे थे। हालांकि तेज हवा के कारण वे इसकी सवारी नहीं कर सके। इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव जिस ट्रॉली में सवार थे, उसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने संभाले रखा। हालांकि इस पूरी घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। सीएम मोहन यादव भी सुरक्षित हैं।

शनिवार सुबह सीएम (CM Mohan Yadav) हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे, यहां हवा की रफ्तार तेज होने से बैलून उड़ नहीं सका। इस दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग तेज हो गई, जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। आग लगने के कारण हर कोई परेशान हो गया। सीएम की सुरक्षा में मौजूद सभी कर्मचारी तुरंत एक्टिव हो गए। इसके साथ ही सीएम को ट्राली से नीचे उतारने में लग गए।

हॉट एयर बैलून उड़ने और इसकी सवारी के पीछे हवा की स्पीड को देखा जाता है। यह सामान्य हवा की स्पीड में ही उड़ाया जाता है। हालांकि जब सीएम बैलून की सवारी करने पहुंचे उस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। ऐसे में सवारी करना मुश्किल है। इसके बाद भी सीएम (CM Mohan Yadav) ने सवारी की कोशिश की। इसी दौरान बैलून में आग लग गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…

OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई

इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…