24 घण्टे ऑनलाइन

CM विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai ) कहा कि…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai ) कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश के 43 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए जारी कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसलिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

सीएम साय (CM Vishnu Dev Sai ) ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत द्वितीय चरण में कल प्रदेश के 43 विकासखंडों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वोट डाले जाएंगे। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए, मोदी जी की गारंटी के सभी वादों के समुचित लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai ) कहा कि उनकी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रही है और निरंतर करती रहेगी। गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत कल प्रदेश के 43 विकासखंडों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 21 फरवरी को घोषित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…