24 घण्टे ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने कास्य पदक जीता। मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने बेटियों को बधाई दी। उन्होंने (CM Vishnudev Sai )…

24GhanteOnline
February 14, 2025
1 min read

रायपुर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने कास्य पदक जीता। मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने बेटियों को बधाई दी।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai ) कहा एक्स पर कहा, शाबास बेटियों। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे छत्तीसगढ़ की बालिकाओं की टीम ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के रोप एवं पोल मलखंभ इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। 6 सदस्यीय इस टीम की 5 बालिकाएं नारायणपुर और एक बालिका जांजगीर-चाम्पा जिले की है, जिनकी उपलब्धि से समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बस्तर संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…