मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू हुई थी लेकिन कांग्रेस सरकार के…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू हुई थी लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। इस योजना में 19 प्रमुख तीर्थस्थल शामिल किए गए हैं, ताकि वे बुजुर्ग जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते, वे भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।” बुजुर्गों की देखरेख के लिए 20 अधिकारी भी उनके साथ जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए भेजी गई ट्रेन के सभी कोच एसी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले ही ‘रामलाल दर्शन योजना’ के तहत 22,000 से अधिक लोगों को तीर्थस्थलों के दर्शन करवा चुकी है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे। इस विशेष ट्रेन से रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के 800 बुजुर्ग तीर्थयात्रा के लिए रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति रवाना हुए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना को पुनः शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साय सरकार सभी नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक और मानसिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के तहत तीर्थयात्रा कर सकेंगी।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक अपने आराध्य के दर्शन कर सके। तीर्थयात्रा योजना आस्था और संस्कृति की सेवा का संगम है।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
