मुख्यमंत्री साय ने दी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं
पंडरिया। भोरमदेव महादेव धाम की ओर श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को उस समय विशेष ऊर्जा मिली जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्वयं इस यात्रा को शुभकामनाएं…
पंडरिया। भोरमदेव महादेव धाम की ओर श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को उस समय विशेष ऊर्जा मिली जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्वयं इस यात्रा को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा को फोन कर अमरकंटक से भोरमदेव तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के लिए मंगलमय कामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय संदेश से कांवड़ यात्रियों के मनोबल में वृद्धि हुई और यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं में नया उत्साह देखने को मिला।छत्तीसगढ़ी फिल्में
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त होना हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। उनके संदेश ने हम सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।"
विधायक बोहरा ने यह भी कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता और प्रदेश की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करना है।छत्तीसगढ़ी फिल्में
यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
अमरकंटक से प्रारंभ हुई यह पवित्र यात्रा भक्ति, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रही। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर भोरमदेव की ओर बढ़ते नजर आए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। वातावरण "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) का यह gesture न केवल यात्रियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य सरकार आस्था से जुड़े आयोजनों के प्रति संवेदनशील और सहायक भूमिका निभा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
