24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री साय ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जशपुर के…

24GhanteOnline
March 16, 2025
3 min read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जशपुर के युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, सहित हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। जशपुर के युवा पायलट में अपना भविष्य बना सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने युवाओं को जशपुर के पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत अच्छा जिला है। यहां काजू, चाय पत्ती, नाशपाती सहित अच्छे फलों की खेती होती है। जशपुर में सेब की भी खेती की जा रही है। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी ली।

इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में 7 मार्च 2025 से हर सुबह छोटे विमान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है। दरअसल, आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एयर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के 100 चयनित कैडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण को लेकर कैडेट्स में भी भारी उत्साह है। एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग


आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है। फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है। कमांडिग ऑफिसर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं।

एयर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण


प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती। रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…