स्वस्थ छत्तीसगढ़ के साथ ही हम राज्य की तरक्की की भी बात कर रहे हैं: सीएम साय
रायपुर में 3 दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ-साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे।…
रायपुर में 3 दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ-साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 महीनों में हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक हेल्थ सर्विस को पहुंचाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) आज प्रदेश राजधानी रायपुर के एक होटल में आयोजित डेंटल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सीएम साय ने दांत से जुड़ी चिकित्सा और दांतों की देखभाल से जुड़े उपयोगी उपकरणों की प्रदर्शनी देखा औ डेंटल एसोसिएशन की सालाना स्मारिका का विमोचन भी किया।
स्वस्थ छत्तीसगढ़ के साथ ही हम राज्य की तरक्की की भी बात कर रहे हैं: सीएम साय
उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि सरकार बनने के पहले दिन से ही हमने प्रदेशवासियों के हेल्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी गई है, इसके अलावा फिजियोथैरेपी, नर्सिंग और मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल जैसे संस्थानों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के साथ ही हम राज्य की तरक्की की भी बात कर रहे हैं। यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। साल 2000 में छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
गरीब मरीजों की मुफ्त इलाज की बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से मरीजों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की खासी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा सस्ती जेनेरिक दवाइयां आम जनता को राहत प्रदान कर रही हैं।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की वजह से मुंह के कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दांतों की देखभाल और सुंदर मुस्कान देने में डेंटिस्ट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
2047 तक 75 लाख करोड़ जीएसजीपी लक्ष्यः सीएम साय
छत्तीसगढ़ में एम्स की स्थापना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि साल 1999 में जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे, उस समय दिल्ली स्थित एम्स पर पूरे देश के मरीजों का दबाव था। ऐसे में हमने संसद में निवेदन किया था कि छत्तीसगढ़ में भी एम्स की स्थापना कराई जाए। सौभाग्य से 1 नवंबबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना। पहली किस्त में 6 राज्यों को एम्स की सौगात मिली और छत्तीसगढ़ को भी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई।
पीएम मोदी के संकल्प की बात करते हुए मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने इसी दिशा में छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार किया और 10 मिशन बनाकर राज्य को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी करीब 5 लाख करोड़ रुपये है, जिसे साल 2047 तक 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का टारगेट है। और हम इस दिशा में पूरी निष्ठा तथा प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
जनजाति बहुल क्षेत्रों में बाइक एंबुलेंस सेवाः स्वास्थ्य मंत्री
हाल में किए गए जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीएसटी के स्लैब को घटाकर 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से व्यापार और कृषि क्षेत्र को तो लाभ मिलेगा ही, व्यावसायिक गतिविधियां भी सरल होंगी। यह पीएम मोदी की दूरदृष्टि को दर्शाता है, जो हमारे देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा।
साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री साय स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। यहां तक नक्सल प्रभावित और दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। अकेले बस्तर में 20 एक्सपर्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और यह हमारी ही कोशिशों का प्रमाण है कि सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट दिया गया है।
जायसवाल ने कहा कि खास पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट और दुर्गम क्षेत्रों के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे अधिक कैशलेस इलाज सुविधा देने वाला राज्य बन चुका है। डेंटल कॉन्फ्रेंस में इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रमुख डॉक्टर अरविंद कुमार, पूर्व प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव सिंह और कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉक्टर वैभव तिवारी सहित बड़ी संख्या में देशभर से आए डेंटिस्ट मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
