24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे गुरूपाल भल्ला के घर, पुराने साथियों से की मुलाकात

रायगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला के घर पहुंच कर उनके पारिवारिक सदस्यों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उप…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read
सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे गुरूपाल भल्ला के घर, पुराने साथियों से की मुलाकात

रायगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला के घर पहुंच कर उनके पारिवारिक सदस्यों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित थे। भल्ला परिवार सहित मौजूद भाजपा नेताओं ने सीएम श्री साय का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) शनिवार शाम को रायगढ़ पहुंचे थे। वहीं रविवार को शिवरात्रि पर्व पर सत्यनारायण बाबा के दर्शन करने के बाद सुबह श्री साय डिप्टी सीएम अरूण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला के घर पहुंचकर पारिवारिक सदस्यों के साथ ही वहां मौजूद भाजपा नेताओं से भेंट मुलाकात की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) के आगमन को लेकर भल्ला परिवार ने घर के सामने भगवा कपड़े से विशेष सजावट की थी। वहीं भल्ला परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जवाहर नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, गोपाल शर्मा, श्रीकांत सोमावार, पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय, सुरेश गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष अरूण धर दीवान, विकास केडिय़ा, अनुपम पॉल, रतिन्द्र राय सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से आये भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में मौजुद रहे। सभी के साथ भेंट मुलाकात कर सीएम श्री साय ने कहा कि सभी पुराने साथियों से मिलकर उन्हें अच्छा लगा।

अपने संसदीय कार्यकाल को याद करते हुए सीएम श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि हमेशा से रायगढ़ वासियों का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है, वहीं भल्ला परिवार द्वारा किये गये आत्मिय स्वागत से वे अभिभूत हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…