24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री…

24GhanteOnline
August 15, 2025
3 min read

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इन कलाकारों को सम्मानित किया


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। सीएम ने मध्य प्रदेश के कलाकार पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुव, बिहार के कलाकार विशाल कुमार, सिक्किम की कलाकार नीता छेत्री, गुजरात के कलाकार योगेश पतड़िया, छत्तीसगढ़ के कलाकार वेद प्रकाश महेश्वरी, वाराणसी के कलाकार, भरत लाल प्रसन्ना, आकाश पांडेय, रंजीत तिवारी (पाणिनी कन्या महाविद्यालय), सोनभद्र की कलाकार सोना, अयोध्या की संगीता आहूजा, लखीमपुर खीरी की प्रो. ज्याेति पन्त (युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय), लखनऊ की डॉ. ललिता गणेश भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, डॉ. प्रेरणा राय अौर मथुरा के कलाकार संजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने बैगा कर्मा नृत्य, गोदान नृत्य, उर्केली नृत्य, पंथी नृत्य, शहनाई वादन, डमरु वादन, शंख वादन, गरदबाजा, बधावा नृत्य, जनजातीय नृत्य, कजरी और कथक नृत्य विधा के कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा मथुरा के कोरियोग्राफर को भी सम्मानित किया।

सीएम ने अधिकारियों को सभी कलाकारों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के दिये निर्देश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न कलाकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से कहा कि उन्होंने राजधानी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। इस पर कलाकारों ने सीएम से अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा जाहिर की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को कलाकारों के दल को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राजधानी के विभिन्न स्थानों के साथ राजभवन का भ्रमण कराने के निर्देश दिये। यह सुनकर कलाकरों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी कलाकारों ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अाभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रुमख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…