24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर यह चित्र मंच की ओर दिखा रहा था। संबोधन समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

24GhanteOnline
July 17, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर यह चित्र मंच की ओर दिखा रहा था। संबोधन समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर जब उस पर गई तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहकर उस युवक को मंच पर बुला लिया। वह युवक मंच पर पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उन्हें भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत भी की। युवक ने सीएम का पैर छुआ तो सीएम ने आशीर्वाद देते हुए उसकी पीठ भी थपथपाई।

सीएम योगी ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का भी किया निरीक्षण-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम से पहले कैराना में बन रहे निर्माणाधीन पीएसी परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, फिर प्रशासनिक अधिकारियों व निर्माणाधीन एजेंसी को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दिया नियुक्ति पत्र-

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, चेक आदि भी वितरित किया।

सीएम योगी के हाथों सम्मानित लाभार्थी-

रूबी- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र

निगम- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र

जय सिंह- कृषि यंत्र की योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी

राजपाल- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र

सुनीता- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र

ब्रजेश- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी

गीता- ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.83 करोड़ से अधिक का चेक

सरिता व अनिता- ई-रिक्शा की चाबी

निशांत जैन- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख का चेक

नाजिम- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3.31 लाख का चेक

नौशिदा- निराश्रित महिला पेंशन के तहत स्वीकृति पत्र

अक्षिता जैन- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र

निकिता चौधरी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र ।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…