24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने बस्ती आकर दी नंदा बाबा को श्रद्धांजलि

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बस्ती आकर धार्मिक आयोजनों के लिए विख्यात रहे नंदा बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नंदा बाबा का 3-4 नवंबर की रात निधन हो गया था। नंदा बाबा (देशबंधु नंदानाथ महाराज)…

24GhanteOnline
November 17, 2025
1 min read

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बस्ती आकर धार्मिक आयोजनों के लिए विख्यात रहे नंदा बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नंदा बाबा का 3-4 नवंबर की रात निधन हो गया था।

नंदा बाबा (देशबंधु नंदानाथ महाराज) को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री (CM Yogi) हेलीकॉप्टर से श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह दक्षिण दरवाजा स्थित नंदा बाबा के आश्रम में पहुंचे और नंदा बाबा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नंदा बाबा 1970 में जिला अस्पताल के पास दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना करने और सावन माह में कांवड़ियों की सेवा के लिए सुपरिचित रहे। उनका गोरखनाथ मंदिर से भी गहरा लगाव था।

उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने श्रद्धांजलि सभा में आए साधु संतों से मुलाकात की और सनातन हित मे नंदा बाबा के योगदान को याद किया।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें