राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई…

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई दी।
लौहपुरुष का जीवन देता है 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य 'राष्ट्र प्रथम' के भाव में निहित है। मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकात्मता के लिए समर्पित किया जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।
हमारी सरकार ने सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को किया सुदृढ़
मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। हमने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जोड़ा।
'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का बनें प्रतीक
मुख्यमंत्री ने लिखा कि इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी'। आइए, इस 'एकता दौड़' में सहभागी बनें। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का प्रतीक बने।
जय हिंद।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
