24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

लखनऊ। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी (CM…

24GhanteOnline
March 16, 2025
1 min read

लखनऊ। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!

भाजपा ने दो महीने की मशक्कत के बाद पदाधिकारियो की सूची जारी है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके जरिये सपा के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की गई है।

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सूची के जरिये पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें