24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र

बांदा: मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान…

24GhanteOnline
July 9, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र

बांदा: मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सीएम को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया।  

सीएम (CM Yogi) के हाथों इन्हें मिला सम्मान-

1- पुष्पा देवी- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र 

2- पूजा- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र

3- रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 

4- अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 

5- मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक 

6- सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी 

7- सुमत देवी- सिलाई मशीन 

8- अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक 

9- मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी 

10- मुलायम- आयुष्मान कार्ड 

10- अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड 

11- गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक 

12- अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक 

13- अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र 

14- रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी

15- रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र 

16- वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र 

17- शोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें