सीएम योगी बोले- नए साल में यूपी की समृद्धि की तेज होगी रफ्तार, मायावती-अखिलेश ने भी दी बधाई
लखनऊ। नव वर्ष 2025 की पहली सुबह से लोग एक दूसरे को बधाई देने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश यादव सहित सरकार…
लखनऊ। नव वर्ष 2025 की पहली सुबह से लोग एक दूसरे को बधाई देने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश यादव सहित सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों ने नए साल पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल की कामना की है।
सीएम योगी (CM Yogi) : नए साल में यूपी की समृद्धि की तेज होगी रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ईस्वी सन् 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2025 में प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी।
डबल इंजन की सरकार से बदला लोगों का जीवन
उन्होंने (CM Yogi) कहा कि प्रदेश में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक ने कही सुख-समृद्धि की कामना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्त देश व प्रदेश वासियों को आंग्ल नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां, सुख, शांति-समृद्धि एवं वैभव लेकर आए । उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नववर्ष 2025 की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आये, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
अखिलेश-मायावती ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नया साल आए, सबको ख़ुशहाल बनाए और सबके जीवन में सुख-समृद्धि, संतोष, स्वास्थ्य और सौहार्द लाए।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों तथा उनके परिवार के लोगों को नये साल सन् 2025 की हार्दिक बधाई एवं सुख-शान्ति, समृद्ध और मंगल जीवन की ढेरों शुभकामनायें। सभी मेहनतकश लोगों का जीवन संघर्ष सफल होकर उनकी जिंदगी को खुश व खुशहाल बनाए, यही कुदरत से कामना।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
