24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर कुछ नन्हे-मुन्ने बैठे…

24GhanteOnline
July 21, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर कुछ नन्हे-मुन्ने बैठे थे, जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री रुक गए और इन बच्चों को स्टॉल से बाहर बुलवाया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनका नाम, स्कूल व कक्षा पूछी। एक बच्चे ने बताया- आंगनवाड़ी। फिर मुख्यमंत्री ने पूछा कि चप्पल नहीं है क्या, बच्चे बोले- है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि रोज स्कूल जाओगे न, बच्चों ने हां में सिर हिलाया। तब सीएम ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मासूम बच्चों का संवाद सुनकर मुख्यमंत्री समेत आसपास मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। सीएम ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दीं।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, विभिन्न स्टॉल्स का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने कई बच्चों को टीका लगाया और उनका अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने व चॉकलेट भी दीं। महिलाओं को फलों से भरी टोकरी भी दी। सीएम ने यहां अनेक विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग, इंडियन बैंक, मिशन शक्ति, रेशम विकास, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी ली।

योजनाओं के लाभार्थियों को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में बहराइच के विकास पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, चाबी, आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किया। सीएम के हाथों सम्मान पाने वालों में निम्नलिखित लोग शामिल रहे।

1. नंदिनी पांडेय- आयुष्मान कार्ड
2. अंबरीन सिद्दीकी- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 5.4 लाख का चेक
3. पूनम सिंह- कृषि विभाग के तहत मिलेट्स स्टोर के लिए 20 लाख का चेक
4. श्रीकृष्णकांत शुक्ल- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
5. अभिषेक सिंह- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
6. विनय कुमार- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 63 लाख का चेक
7. फूलमती- मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र
8. राघवेंद्र प्रताप सिंह- उद्यान विभाग की योजना के तहत 40 लाख का चेक
9. कृष्णानंद- सोलर आटा चक्की लगाने के लिए 10 लाख का चेक
10. रुचि श्रीवास्तव व अंकिता- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 495 समूहों हेतु सामुदायिक निवेश निधि और 469 समूहों के लिए रिवाल्विंग फंड के अंतर्गत 8.86 करोड़ से अधिक का चेक

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…