24 घण्टे ऑनलाइन

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख…

24GhanteOnline
April 6, 2025
2 min read

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा की स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रविकिशन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, ऋषि मोहन वर्मा, बृजेश सिंह छोटू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये सीएम योगी ने कहा, ‘भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों और भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित, राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’

एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा, ‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है। आज भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि अपने घर/कार्यालय पर भाजपा के ध्वज को फहराएं और हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत (#BJP4ViksitBharat) के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें