प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियनः मुख्यमंत्री
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यूपी स्टेट पवेलियन (उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम) का उद्घाटन किया। उन्होंने यूपी स्टेट पवेलियन को महाकुम्भ आने वाले देश…
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यूपी स्टेट पवेलियन (उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम) का उद्घाटन किया। उन्होंने यूपी स्टेट पवेलियन को महाकुम्भ आने वाले देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह यूपी स्टेट पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को जानने और समझने का केंद्र बनेगा।
यूपी स्टेट पवेलियन पहुंचने पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल को दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो शूट भी कराया। इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बैकग्राउंड में पर्यटन विभाग का महाकुम्भ थीम सांग एक में अनेक हैं...भी बजता रहा।
अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा महाकुम्भ के सेक्टर 7 में पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किए गए दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त एक जिला एक उत्पाद, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना और रेशम विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। दर्शन मंडपम में उत्तर प्रदेश के व्यंजन, भारत के व्यंजन और ऑर्गेनिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मुख्य मंडप में धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी लगाई गई है।
दिख रही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता
पर्यटन से संबंधित गैलरी में रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट एवं स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व से जुड़े स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। इन 12 सर्किट में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की तस्वीर देखने को मिलती है।
व्यंजनों पर आधारित गैलरी का भी किया गया निर्माण
खानपान से जुड़ी तीन तरह की गैलरियां तैयार की गई हैं। उत्तर प्रदेश के व्यंजनों पर आधारित गैलरी, भारत के व्यंजनों पर आधारित गैलरी और ऑर्गेनिक खानपान पर आधारित गैलरी में खानपान के बहुरंगी स्टाल लगाए गए हैं।
भू माफिया को देर सवेर खाली करनी ही होगी जमीनः सीएम योगी
यहां ओडीओपी और रेशम के उत्पादों के साथ ही ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गैलरियां तैयार की गई हैं और सभी के स्टाल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम में बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
