मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण
सहारनपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल…
सहारनपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जल्द पूरा हो विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, ब्वॉयज हॉस्टल ब्लॉक, वीसी रेजिडेन्स, फैसिलिटी सेण्टर, कैन्टीन, विद्युत सब-स्टेशन, पुलिस चौकी, हेल्थ सेन्टर, बाउन्ड्री वॉल इत्यादि के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी बेहतर शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। उच्च शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उन्नयन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर बेहतर योगदान देगा। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त
उन्होंने (CM Yogi) कार्यदायी संस्था को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित फर्म विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, वीसी हाउस, बाउण्ड्री वॉल, सड़क व सीवर सहित समस्त वाह्य कार्यों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे।
अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए। धन की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर जिलाधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
