24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड में निराश्रितों का हाल जानने सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, रैन बसेरों में पूछा लोगों का हाल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार रात मुख्यमंत्री (CM Yogi) अचानक राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला पहले मिल कॉलोनी पहुँचा, जहां उन्होंने प्रवासरत लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया और फिर लक्ष्मण मेला रोड की ओर भी गए।

अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोग ठहरे हुए थे। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई किसी अन्य कार्य से लखनऊ आया था। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भावविभोर हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब योगी जी खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी।

सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा को प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम के साथ महापौर सुषमा खर्कवाल एवं डीएम सूर्यपाल गंगवार सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…