24 घण्टे ऑनलाइन

कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराएं जाएं: सीएम योगी

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री (PM Modi) के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री की…

24GhanteOnline
July 29, 2025
2 min read
कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराएं जाएं: सीएम योगी

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री (PM Modi) के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कतई नहीं होनी चाहिए। पेयजल, शौचालय, हवा आदि की व्यवस्था के साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम बनाएं रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए उचित स्थान पर समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के लिए भी पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर एस. राजलिंगम ने मानचित्र के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें