24 घण्टे ऑनलाइन

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिनों तक प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां देखने के बाद शुक्रवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री (PM Modi) के मुलाकात की। सीएम योगी (CM…

24GhanteOnline
January 10, 2025
1 min read

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिनों तक प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां देखने के बाद शुक्रवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री (PM Modi) के मुलाकात की।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी को कलश भेंट किया और इसकी फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ का न्योता भी दिया है। इससे पहले योगी खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आदि को महाकुंभ में आने का न्योता दे चुके हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी (CM Yogi) ने एक्स पर फोटो के साथ लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को 'नए भारत' का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।