24 घण्टे ऑनलाइन

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन है। इनकी जगह जेल या जहन्नुम होगी। नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। युवाओं के भविष्य के खिलवाड़…

24GhanteOnline
July 25, 2026
4 min read
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन है। इनकी जगह जेल या जहन्नुम होगी। नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। इसके लिए मै प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद फतेहपुर की दो विधान सभा क्षेत्रों में 489 करोड़ से अधिक की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनपद के पौराणिक स्थलों, वीरों, कवियों, लेखकों और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन करते हुए कहा कि 2017 से पहले फतेहपुर आकांक्षी जनपद में शामिल था। यानी सबसे पिछड़ा जनपद था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास, आद्योगिक विकास और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर में जो पैरामीटर देश के अंदर तय किए गए थे, उनमें सबसे पिछड़े जनपदों में फतेहपुर की गिनती होती थी। विकास यहां से कोसो दूर था।

योगी ने यहां के विकास के पैसों की सैफई सिंडिकेट द्वारा लूट मचा दी जाती थी। फतेहपुर जनपद सैफई सिंडिकेट के डकैती का अड्डा बन गया था। यहां की योजनाओं को सैफई के अंदर नाच गानों पर खर्च कर दिया जाता था। तब यहां न सड़क थी, न बिजली थी, न मेडिकल कॉलेज था और औद्योगिक निवेश की बात ही क्यों करनी है। उस प्रकार वातावरण ही नहीं था। बड़ी अजीब-सी परिस्थिति थी। एक ओर कानपुर का औद्योगिक क्षेत्र और एक ओर प्रयागराज का आद्योगिक क्षेत्र। एक ओर गंगा दूसरी ओर यमुना लेकिन यह जनपद पिछड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनपद के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। सैफई सिंडिकेट नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालता था। एक नौकरी निकलती थी। चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करने के लिए निकल पड़ती थी। याद कीजिए 2012 से 2017 के बीच जितनी नौकरियां निकाली गयीं, सब विवादित रहीं। कहीं भी मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया। योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली। 2017 के बाद नेतृत्व में जो परिवर्तन हुआ, आज आप सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में हम लोगों ने पिछले नौ सालों में उप्र में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी युवाओं को दी गयी है। आज कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर मै नियुक्ति पत्र बांटता हूं तो उसमें फतेहपुर के युवा भी दिखाई देते हैं। मुझे अच्छा लगता है कि फतेहपुर का युवा भी नौकरी प्राप्त कर रहा है। आज सड़क, बिजली, कम्पोजिट विद्यालय, निवेश हो, स्वास्थ्य, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बन रहा है। याद कीजिए फतेहपुर के निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर में मेडिकल कॉलेज बन गया। फतेहपुर वंचित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (सपा) एजेंडे में प्रदेश का युवा, किसान और विकास नहीं था। उनके एजेंडे में केवल सैफई के विकास का था। अब सबका साथ सबका विकास का मंत्र के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिनों के अंदर बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की और कल कैबिनेट ने निर्णय लिया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को कम से कम 10 वर्ष की सजा और 10 करोड़ रुपये तक फाइन की व्यवस्था की गयी। कैबिनेट ने पास कर लिया है। सोमवार को संसद में यह बिल आने वाला है। मानकर चलिए नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। माफिया को मिट्टी में मिलने से कोई रोक नहीं सकता।

योगी ने कहा कि ये नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत है। इन्होंने पाला हुआ था। आज सामने आकर कैसे अपना चेहरा दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का किसी ने भी दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। नीट की परीक्षा एक समयसीमा के अंदर करवा कर के छात्रों का साल खराब न हो इसके लिए समयसीमा में परिणाम भी दे दिया। जिन नकल माफियाओं ने पर्चा लीक कराए उनकी गिरफ्तारी हुई। उनकी संपत्तियां जब्त होंगी। कल आपने देखा होगा कि एनटीए के 37 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। उनकी सेवाएं हमेशा के लिए समाप्त कर दी गयी। यह छात्रों के हित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कड़े कदम हैं। इसके लिए उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।प्रधानमंत्री मोदी ने 12 सालों में युवाओं के हित में इस प्रकार कई कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं की जगह जेल या जहन्नुम होगी।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल, मंत्री कृष्णा पासवान, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, जनप्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…