24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का…

24GhanteOnline
June 29, 2026
3 min read

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे।

मुख्यमंत्री याेगी (CM Yogi) सोमवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पतरासा कुंवरपुर में 569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद एक सभा काे संबाेधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप्र के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश और पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। अगर उस समय का कांग्रेस नेतृत्व अडिग हो गया होता तो जिन्ना अपनी मौत मर गया होता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। अपनी पैतृक भूमि को छोड़ना पड़ा। स्वतंत्र भारत में उनके मन में अभिलाषा थी कि मुझे जिस आधार पर विभाजन किया गया था, उसके आधार पर भारत में शरण मिलेगी, सम्मानजनक के साथ मैं जीवन यापन कर पाऊंगा। कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली। याेगी ने कहा कि कांग्रेस के हमराज़ समाजवादी पार्टी को कहां फुर्सत थी, क्योंकि जब इन्हें तुष्टिकरण से फुर्सत हो तब ये पिछड़ों, दलितों, वंचितों के बारे में सोचते। इन्हें तो सिर्फ मुसलमानों की चिंता थी। सिखों, जैनियों, बौद्ध की चिंता नहीं थी। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे। याेगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार आई। सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट आया। लंबे समय बाद किसी सरकार ने सोचा कि विस्थापित हिन्दुओं, बौद्ध, सिखों और जैन समाज को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित हैं।

मुख्यमंत्री याेगी (CM Yogi) ने कहा कि याद कीजिए, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया। आज जो सर्टिफिकेट वितरित हो रहे हैं, इसी के खिलाफ ये लोग आंदोलन कर रहे थे कि नहीं मिलना चाहिए। इनका तो सबसे पहला उद्देश्य ही यही है कि देश के संसाधनों पर विभाजन के बावजूद पहला अधिकार मुसलमान का होना चाहिए। बाकी किसी का नहीं। यही इनकी कुत्सित चेष्टा थी। यही इनकी तुष्टिकरण की नीति थी। यही पाप ये जिंदगीभर करते रहे और इनके पाप का खामियाजा हिंदू भुगतता रहा। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…