जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन
गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय आशीर्वाद और दिव्य आदेश से विजय यात्रा लेकर मंगलवार (11 फरवरी) को गोरखपुर पधारे जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती…
गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय आशीर्वाद और दिव्य आदेश से विजय यात्रा लेकर मंगलवार (11 फरवरी) को गोरखपुर पधारे जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती सन्निधानम गोरक्षपीठ में प्रवास करने के बाद गुरुवार को विदा हो गए। विदा होने से पूर्व शंकराचार्य जी ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के साथ गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला में श्रृंगेरी पीठ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट हवन किया। दोनों आध्यत्मिक विभूतियों के सानिध्य में 108 सुंदरकांड पाठ और आञ्जनेय हवन से लोक मंगल व राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की गई
जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम की विजय यात्रा का आगमन मंगलवार देर शाम गोरक्षपीठ में हुआ था। बुधवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनका अभिनंदन किया था और इसके बाद शंकराचार्य जी के वेदपाठी छात्रों और अध्यापकों को शंकर वचन (आशीर्वचन) दिया था। बुधवार रात उन्होंने अपने प्रवास क्षेत्र में श्रृंगेरी पीठ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी सम्मिलित हुए। गुरुवार सुबह शंकराचार्य जी, मुख्यमंत्री की अगवानी में गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला पहुंचे और आञ्जनेय हवन में सम्मिलित हुए। यहां हवन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य और गोरक्षपीठाधीश्वर ने भगवान आदि शंकर व गुरु गोरखनाथ से लोक मंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। शंकराचार्य जी ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को श्रृंगेरी पीठ से लाए दो विशिष्ट स्मृति चिन्ह भेंट किए। हवन अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी ने शंकराचार्य जी को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने दोपहर में उन्हें गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार भावपूर्ण विदाई दी।
सीएम योगी (CM Yogi) ने की गोसेवा, बच्चों पर लुटाया प्यार
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह सीएम योगी (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। गुरुवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान कुछ गोवंश के साथ सीएम योगी स्नेहिल भाव से कुछ देर खेलते भी रहे।
मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों पर पड़ी, उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट गिफ्ट किया। सीएम (CM Yogi) का सानिध्य पाकर बच्चे काफी आनंदित नजर आ रहे थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
