24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

वाराणसी। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इससे पूर्व उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव…

24GhanteOnline
July 30, 2026
2 min read
सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

वाराणसी। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इससे पूर्व उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और स्थानीय दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर बैठे बच्चे को स्नेहपूर्वक चॉकलेट भेंट कर दुलार भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा पावन ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के उद्घोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

श्रावण मास में बड़ी संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि सभी भक्तों को व्यवस्थित और सहज दर्शन का लाभ मिल सके।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में पेयजल, ग्लूकोज, ओआरएस, स्वास्थ्य सहायता केंद्र, हेल्प डेस्क तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के पहले दिन बुधवार सायंकाल भी बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनकल्याण और प्रदेश की समृद्धि की कामना की थी। मंदिर में मुख्यमंत्री के दर्शन पूजन को लेकर सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…