24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

'चैत्र नवरात्रि' की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में भक्तवत्सला माँ भगवती के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सभी… pic.twitter.com/Tp8YlUoWRk


— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2025

पूजन के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

भाजपा की सरकार देशवासियों के लिए वरदान है: मुख्यमंत्री


मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाई। उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें