हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के सदर तहसील के तेलियाजोत गांव पहुंचे। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर शोक जताया। श्री…

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के सदर तहसील के तेलियाजोत गांव पहुंचे। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर शोक जताया। श्री द्विवेदी की मां यशोदा देवी का विगत दिनों निधन हो गया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:15 बजे नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह कार से तेलियाजोत गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री द्विवेदी के घर पहुंचकर स्मृतिशेष यशोदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने हरीश द्विवेदी व परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन समय है। किसी भी संतान के लिए मां का निधन सबसे दुखद क्षण होता है। प्रभु श्रीराम समस्त परिवार को यह दुख सहन करने का संबल प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह आदि ने भी दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
