सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा
गाजियाबाद/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने…
गाजियाबाद/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंदिर में भगवान दूधेश्वरनाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ पड़ा।
दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास के पावन अवसर पर गाजियाबाद से श्रावण कांवड़ मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के संरक्षण में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की सराहना की।
आधे घंटे तक रहे मंदिर परिसर में, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर समिति की सराहना की।
पर्यटन विकास व कोरिडोर निर्माण की जानकारी ली
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने महंत नारायण गिरी जी महाराज से मंदिर परिसर में चल रहे पर्यटन विभाग के तहत दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली। श्रीमहंत नारायण गिरी जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना सुबह मिलते ही पूजा-अर्चना की तैयारी की गई।
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने रवाना हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi)
मंदिर से होकर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन गाजियाबाद पहुंचे। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर और मेरठ की सीमा से गुजरने वाले मार्गों पर चल रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगराध्यक्ष मयंक गोयल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
