नोएडा की घटना का योगी ने लिया संज्ञान, SIT जांच के आदेश
नोएडा में लापरवाही से हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का CM योगी (CM Yogi ) ने संज्ञान लिया है। CM योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है। मेरठ मंडल के कमिश्नर के…

नोएडा में लापरवाही से हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का CM योगी (CM Yogi ) ने संज्ञान लिया है। CM योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है। मेरठ मंडल के कमिश्नर के नेतृत्व में SIT गठित हुई है। SIT टीम में कमिश्नर के अलावा, एडीजी जोन मेरठ व चीफ इंजीनियर PWD भी शामिल हैं। 5 दिनों में जांच कर SIT टीम रिपोर्ट CM योगी को सौंपेगी।
बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में दो बिल्डरों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। युवराज के पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में ये मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं JE को सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना 16 जनवरी की रात करीब 12 बजे की है। युवराज मेहता गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता थे और लौटते हुए सेक्टर-150 की टाटा सोसाइटी की ओर जा रहे थे।
हाईवे से जुड़ने वाली सड़क पर कोई बैरिकेड नहीं था, न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था। अचानक युवराज की कार एक गहरे जलभराव वाले नाले में जा गिरी। हादसे के बाद युवराज मेहता ने मदद की गुहार लगाई थी। युवराज को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF) की टीम ने करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन टीम उनको बचा नहीं सकी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
