मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक, बच्चों का कराया अन्नप्राशन
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू…

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। सीएम ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के उपरांत निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन भी किया और कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सीएम ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों का अन्नप्राशन किया और उन्हें खिलौने देकर दुलारा-पुचकारा। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। बाराबंकी के विकास को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान...
👉 शिवशंकर वर्मा- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
👉 छाया देवी- कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक
👉 मोहसिन मतीन- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख का चेक
👉 मुकेश कुमार- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 3.10 लाख का चेक
👉 शांति देवी- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत सिलाई का टूल किट
👉 नितेश वर्मा- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
👉 मो. आलम- ओडीओपी के तहत 21 लाख का चेक
👉 हेमकरण माथुर- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ से अधिक का चेक
👉 हर्षिता वर्मा- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत को 15 लाख का चेक
👉 प्रमेंद्र विक्रम सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख से अधिक का चेक
👉 आरती देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
👉 गायत्री देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
👉 आरती व अशोक कुमारी सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ से अधिक का चेक ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
