मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों का स्वागत करते हुए इन्हें अभिनन्दनीय बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों का स्वागत करते हुए इन्हें अभिनन्दनीय बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना' को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने तथा 'फंड फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी' (FIAT) के गठन का निर्णय अभिनंदनीय है।
कृषि क्षेत्र में भारत को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि ये निर्णय प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान की स्थिति में अन्नदाता किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचारों को भी प्रोत्साहित करेंगे। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं कृषि क्षेत्र में भारत को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत समर्पित प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पर ₹3,500 प्रति मीट्रिक टन की एकमुश्त विशेष पैकेज सब्सिडी को 01/01/2025 से आगे बढ़ाने की स्वीकृति सराहनीय है। इस निर्णय से किसान बंधुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर DAP उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों अन्नदाता किसानों को लाभान्वित करती इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार भी जताया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
