24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम पर छात्रों के नाम भावुक पाती लिखी। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उत्तर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को चिट्ठी लिखकर सफल छात्रों को बधाई दी,…

24GhanteOnline
April 27, 2026
2 min read
सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम पर छात्रों के नाम भावुक पाती लिखी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उत्तर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को चिट्ठी लिखकर सफल छात्रों को बधाई दी, वहीं असफल छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा “सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं, निराश न हों, ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ते रहें।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा है कि यह मेरी पाती विशेषकर उन बच्चों के लिए है जो किन्हीं कारण से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता ही हमें उत्साहित करती है लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। बस हमें इसी निराशा को हटाकर चरैवेति चरैवेति के मंत्र पर आगे बढ़ाना है। चलते रहो चलते रहो, निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।

याद रखिए एक असफलता भविष्य की असीमित सफलताओं एवं संभावनाओं की जननी हो सकती है। कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, अपितु एक नए आरंभ का अवसर होता है। सोना तपकर ही कुंदन बनता है। उन्होंने कहा कि एक असफलता भविष्य की बड़ी सफलता की शुरुआत हो सकती है। हर परिणाम एक नए अवसर का संकेत देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।