24 घण्टे ऑनलाइन

घुसपैठिये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं... सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर गरम राजनीतिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने प्रदेशवासियों के के नाम चिट्ठी लिखकर सावधान रहने की अपील की है और साथ ही कहा है कि घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर…

24GhanteOnline
December 8, 2025
2 min read
घुसपैठिये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं... सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर गरम राजनीतिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने प्रदेशवासियों के के नाम चिट्ठी लिखकर सावधान रहने की अपील की है और साथ ही कहा है कि घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं दिया जा सकता।

योगी (CM Yogi ) ने एक्स पर प्रदेशवासियों को संबोधित पत्र जारी करते हुए कहा “ न्यायालय की हालिया टिप्पणी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं दिया जा सकता। सरकारी संसाधनों पर पहला अधिकार प्रदेश के नागरिकों का है, न कि अवैध रूप से रह रहे लोगों का। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुचारु कानून-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए सभी नगर निकायों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने (CM Yogi ) कहा “ सार्वजनिक संस्थानों पर अनधिकृत कब्ज़े की सफ़ाई आवश्यक है और योजनाओं से मिलने वाले लाभ केवल प्रदेश के नागरिकों को ही दिए जाएंगे। घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चिन्हित व्यक्तियों को डिटेंशन केंद्रों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए प्रत्येक मंडल में विशेष केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।”

Image

योगी (CM Yogi ) ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति को घर या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नियुक्त करने से पहले उसकी पहचान अवश्य सत्यापित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री (CM Yogi ) ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें