24 घण्टे ऑनलाइन

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर,…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चल चुका है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी की कार्रवाई जारी है।

महराजगंज, श्रावस्ती व बहराइच में ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण


इंडो नेपाल बार्डर से 10 किमी. के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया। महराजगंज में बुधवार को फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। वहीं बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार से अवैध कब्जा हटाया गया।

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक


नेपाल सीमा पर अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जनपद मदरसा मस्जिद मजार ईदगाह
महराजगंज 29 9 7 1
सिद्धार्थनगर 35 9 0 0
बलरामपुर 30 0 10 1
श्रावस्ती 110 1 5 2
बहराइच 13 8 2 1
लखीमपुर खीरी 8 2 1 1
पीलीभीत 0 1 0 0
कुल- 225 30 25 6

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें