24 घण्टे ऑनलाइन

CM योगी ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा, मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद

सतना/चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की आराधना कर कामदगिरि पर्वत की पवित्र परिक्रमा की। मुख्यमंत्री याेगी…

24GhanteOnline
July 9, 2026
3 min read
CM योगी ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा, मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद

सतना/चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की आराधना कर कामदगिरि पर्वत की पवित्र परिक्रमा की। मुख्यमंत्री याेगी ने करीब पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल पूरी की।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ सुबह सर्किट हाउस से रवाना होकर सबसे पहले बरहा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह 7:10 बजे कामदगिरि की परिक्रमा शुरू की। लगभग एक किलोमीटर चलने के बाद उन्होंने भगवान कामतानाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और फिर आगे बढ़े। परिक्रमा के दौरान आरती स्थल पर आचार्य विपिन विराट महाराज के साथ भगवान कामतानाथ की आरती उतारी। इस अवसर पर विपिन विराट महाराज ने उन्हें कामतानाथ आरती स्थल के चित्रों का स्मृति-एलबम भी भेंट किया।

परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री का सहज और आत्मीय स्वरूप भी देखने को मिला। उन्होंने मार्ग में बंदरों को अपने हाथों से चना खिलाया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्पवर्षा की जबकि बड़ी संख्या में लोग दूर से उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते नजर आए। पूरे मार्ग पर ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगातार गूंजते रहे। करीब दो घंटे 10 मिनट में सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री ने अपनी परिक्रमा पूरी की। अंतिम पड़ाव पर उन्होंने पुनः भगवान कामतानाथ और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। परिक्रमा के दौरान दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवनदास, आचार्य विपिन विराट महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा उनके साथ मौजूद रहे। महंत दिव्य जीवनदास ने कहा कि मुख्यमंत्री का चित्रकूट से विशेष आध्यात्मिक लगाव है और उनका बार-बार यहां आना उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री के साथ एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, डीआईजी राजेश कुमार यश, मंडलायुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और संत परिक्रमा में शामिल रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। परिक्रमा मार्ग पर पुलिस लगातार भीड़ को नियंत्रित करती रही।

परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां से वे बांदा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री काे बांदा में लगभग 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हाेना है।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें