बालों के लिए रामबाण है ये तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे
आमतौर पर कई लोग अपनी दिनचर्या में नारियल के तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। त्वचा और बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। बालों (Hair) के लिए तो नारियल का तेल संजीवनी की तरह काम…
आमतौर पर कई लोग अपनी दिनचर्या में नारियल के तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। त्वचा और बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। बालों (Hair) के लिए तो नारियल का तेल संजीवनी की तरह काम करता हैं और इनसे जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करता हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इन्हीं गुणों के चलते हेयर ऑयलिंग से लेकर हेयर मास्क तक में कोकोनट ऑयल मिक्स करना आम बात हो चुकी हैं। बालों की कई दिक्कतों को दूर करने में नारियल का तेल (Coconut Oil) बेहतर भूमिका निभाने में कारगर होता है।
आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नारियल का तेल बालों (Coconut Oil) को फायदा पहुंचाता हैं।
बालों को मॉइश्चराइज करे
नारियल के तेल (Coconut Oil) में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नियमित रूप से बालों पर नारियल का तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकते हैं।
बालों का झड़ना रोके
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाए जाते हैं। यह गुण बालों की जड़ों में समा जाते हैं, जिससे बाल नारियल के तेल को जल्दी से अवशोषित कर लेते हैं। इससे बाल हाइड्रेट रहते हैं, बालों की फ्रिजीनेस कम होती है और बाल टूटने से बचते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, जिससे बालों का टूटना बंद हो सकता है।
रूसी से बचाव
नारियल के तेल में मौजूद कई फैटी एसिड एंटी-डैंड्रफ एजेंट के रूप में काम करते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में गुनगुने पानी और एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से अपने पूरे स्कैल्प और बालों की मालिश करें। इसके अलावा तिल के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर डैंड्रफ के लिए तैयार किया जा सकता है। इस मिश्रण को करीब 30-40 मिनट तक लगाएं और फिर अपने बालों को शैंपू कर लें। बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने के ये दो तरीके डैंड्रफ से लड़ने में कारगर हैं।
हेयर डैमेज से छुटकारा
नारियल का तेल लगाकर आप हेयर डैमेज को जड़ से खत्म कर सकते हैं। बता दें कि बाल धोने के 3-4 घंटे पहले नारियल का तेल लगाने से डैमेज बाल रिपेयर हो जाते हैं और आपके बाल खूबसूरत दिखने लगते हैं।
बालों को करें काला
सफेद बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए आप मेथी और नारियल तेल का मिश्रण बालों में इस्तेमाल कर सकते हैँ। यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे आपके बाल काले हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
