24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा, कल होगा अंतिम संस्कार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे एक्टर-कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास स्टाइल के लिए काफी मशहूर थे और दुनियाभर के फैंस की पसंद थे। उनके…

24GhanteOnline
August 22, 2025
2 min read

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे एक्टर-कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास स्टाइल के लिए काफी मशहूर थे और दुनियाभर के फैंस की पसंद थे। उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। एक्टर ने अपने 27 साल के करियर में कई पंजाबी फिल्मों में काम किया।

कॉमेडियन की बात करें तो वे बीमार थे और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट था। यहां इलाज के दौरान 65 वर्षीय कॉमेडियन ने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से उनके घर के बाहर सितारों और प्रशंसकों की भीड़ लगी हुई है। फैंस इस मौके पर काफी इमोशनल हैं और अपने फेवरेट कॉमेडियन का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सोर्स की मानें तो कॉमेडियन (Jaswinder Bhalla) का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में होगा।

जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) की बात करें तो उनका नाम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना में हुआ था। उनके पिता प्राइमरी स्कूल के टीचर थे। साल 1988 में छन्नकटा 88 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 1998 में 10 साल के बाद दुल्ला भाटी फिल्म से उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद वे 1999 में फिल्म माहौल ठीक है में इंस्पेक्टर जसविंदर भल्ला के रोल में नजर आए थे।

कई बड़ी फिल्मों का रहे हिस्सा


फिर उन्होंने सरदार जी, जिन्ने मेरा दिल लुटिया, जट एंड जूलियट, पावर कट, कैरी ऑन जट्टा, सरदार जी, मुंडे कमाल दे, किटी पार्टी और कैरी ऑन जट्टा 3 जैसी फिल्में की हैं। वे दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई बड़ी फिल्मों में नजर आए हैं। उनके निधन से सभी काफी दुखी हैं और उनके शानदार काम को याद कर रहे हैं। 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार के मौके पर भी एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ के जुटने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…