संचालित निर्माण कार्यों के निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों ठीक करें: आयुक्त गढवाल
देहरादून: आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय (Vinay Shankar Pandey) ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा…
24GhanteOnline
July 5, 20252 min read
देहरादून: आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय (Vinay Shankar Pandey) ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा (काऊ), जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय (Vinay Shankar Pandey) ने देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो चुके है वहां रोड का गुणवत्ता के अनुसार सुधार कर दिया जाए तथा जहां कार्य उपरान्त सड़क का समतलीकरण किया जा रहा है वहां बरसात के दौरान सड़क धसाव को तत्काल ठीक करते हुए सुरक्षा उपाय कर दिए जाएं तथा जिन अनुमतियों पर कार्य प्रारम्भ नही हुआ है वहां 15 सितम्बर तक नए कार्य शुरू न किए जाएं।
उन्होंने (Vinay Shankar Pandey) यूयूएसडीए के अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे संचालित निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करते हुए निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों ठीक करें, एक सप्ताह में उनके द्वारा मौका मुआवना किया जाएगा लापरवाही पाए जाने सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया कि शहर में निर्माण कार्यों 94 मार्ग प्रभावित है, जिनमें 55 कार्य पूर्ण हो गया है 31 में कार्य प्रगति पर हैं तथा 8 में कार्य अभी प्रारम्भ नही हुए हैं, जिस पर निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गए हैं वहा सड़क को गुणवत्तापूर्वक समतलीकरण करें तथा जिन पर कार्य प्रगति पर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करें, जहां कार्य आरम्भ नही किए गए हैं ऐसे स्थानों पर 15 सितम्बर के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं।
इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ द्वारा उनके क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने की बात कही जिस पर सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों के दौरान अन्य योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने की दशा में तत्काल सुधारीकरण किया जाए। ऐसी शिकायत आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Tags:Uttarakhand News
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
शाह-धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अमित शाह ने किया उत्तराखण्ड की 15 विभूतियों का सम्मान, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
